Blog

अपने लहू से अपने ज्ञान से सींच कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। प्रताप भानु शर्मा कांग्रेस

लोकसभा चुनाव

अपने लहू से अपने ज्ञान से सींच कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। प्रताप भानु शर्मा कांग्रेस

भारत को अपने लहू से अपने ज्ञान से सींच कर आत्म निर्भर बनाया है।

 

एमपी मीडिया पॉइंट इछावर के लिए राजेश माँझी की रिपोर्ट

विदिशा सीट के कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा ने आज कांकड़ खेड़ा के मंदिर से पूजा अर्चना कर इछावर विधानसभा के गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।कांकड़ खेड़ा से शुरुआत कर इछावर,दीवाडिया,आर्या, दुदलाई, चैनपुरा, खजुरिया, रामनगर, मोलगा,हलियाखेडी,बालापुरा, कल्याणपुरा,बोरदी,ब्रिजिशनगर और कनेरिया में घनश्याम पटेल के घर भोजन कर दौरा समाप्त हुआ।
ब्रिजिश नगर में प्रताप भानु शर्मा ने अपने सम्बोधन में कई बाते कहे उन्होंने कहा की महात्मा गांधी, पंडित नेहरू,सरदार वल्लभ भाई पटेल,मौलाना आजाद,सुभाष चन्द्र बोस, इंदिरा गांधी ने अपने लहू से अपने ज्ञान से सींच कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। जिस समय सुई भी इंग्लैंड में बनती थी उस समय भारत की अर्थव्यवस्था ठीक करना बहुत बडी चुनौती थी। आज स्कूल का अभाव, सिंचाई के पानी का अभाव,हॉस्पिटल का अभाव,बेरोजगारी, महंगाई मुद्दों पर कोई बात नही करता।यह रामराज्य की बात करते है। मैं बताना चाहता हू रामराज्य क्या होता है, हर धर्म के लोग, हरेक धर्म का सम्मान करे वहीं होता है रामराज्य।राम हमारे रोम रोम में बसे है।पंद्रह लाख का क्या हुआ, दो करोड रोज़गार का क्या हुआ इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं करता।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा की शिवराज सिंह चौहान डिफॉल्टर हो गए।मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ रहे है।3100 रू क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की थी,450रू में गैस टंकी देंगे, लाडली बहनों को 3000रू तक देंगे सारे वादे झूठे शिवराज सिंह चौहान डिफॉल्टर है।घोषणा वीर है। वही बलवीर तोमर, मेघा परमार, अभय मेहता,ब्रजेश पटेल, घनश्याम पटेल आदि ने भी सम्बोधित किया।

 

वही कार्यक्रम दौरे में पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर तोमर, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, सहकारिता के स्तंभ अभय मेहता, मुनीश अंसारी,मेघा परमार, ब्रजेश पटेल,घनश्याम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष,बलवान पटेल ब्लॉक अध्यक्ष,महेश राठौड़, एनएसयूआई के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर,चन्दर सिंह आदि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button