विधानसभा चुनाव 2023

इछावर सीट: अनेक स्थानों पर स्वागत.. भाजपा विकास की नहीं, भ्रष्टाचार की पार्टी- कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल

विधानसभा 2023

इछावर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में ली जनसभा, अनेक स्थानों पर स्वागत..
भाजपा विकास की नहीं, भ्रष्टाचार की पार्टी-कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल

इछावर, एमपी मीडिया पॉइंट

भाजपा के नेता सीना ठोक कर अपना चाल, चरित्र और चेहरा अलग होने का दावा करते थे, लेकिन सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार ने सैकड़ों की संख्या में घोटाले किए है। जिससे क्षेत्र और प्रदेश बर्बाद हो गया है। विकास के नाम पर कर्ज लेकर भाजपा सरकार चल रही है। जिससे प्रदेश का हर व्यक्ति कर्ज में डूबा है। उक्त बात इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने अपने जनसंपर्क के दौरान कही।

दीपावली का पर्व और मध्यप्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व के मध्य इछावर विधानसभा में लोकप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक श्री पटेल के जनसंपर्क में हर रोज कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है दूसरी तरफ निकटतम चेलेंजर का फिलहाल होंसला पस्त है.

श्री पटेल ने शुक्रवार को सुबह अपने जनसंपर्क की शुरूआत सेवनिया से की। इस मौके पर बड़ी संख्या में यहां पर मौजूद ग्रामीणों ने श्री पटेल का स्वागत किया। तत्पश्चात श्री पटेल लसूडिया कांगर, कालापीपल, बावडिया नौवाबाद, गाजीखेड़ी, बोरदी कला, गुराडी, धाईखेड़ा, समापुरा, नादान, वीरपुरा, अलीपुर, कोलूखेड़ी, मोयापानी, जामली, खेरी, निपानिया और अमलानौबादबाद पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार आने वाली है। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं का 26 सौ रुपए समर्थन मूल्य, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 में देंगे। बिजली सौ यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ, पुरानी पेंशन योजना, बेरोजगारों युवाओं को भत्ता दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button