Blog

नव संकल्प-2024 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, बड़ी संख्या में शामिल हुए जिले भर के कांग्रेसजन

राजनीति

नव संकल्प-2024 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, बड़ी संख्या में शामिल हुए जिले भर के कांग्रेसजन

सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट

देश मे रोज हो रही लोकतंत्र की हत्या, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का समय है- सज्जन सिंह वर्मा सीहोर/कांग्रेस पार्टी ने आज जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियो का आगाज किया। जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के तत्त्वाधान में आज सीहोर नगर के स्थानीय सोनी धर्मशाला में नव संकल्प 2024 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले भर के कंग्रेसजन शामिल हुए, सम्मलेन लोकसभा चुनाव में जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन नेताओ ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नव संकल्प-2024* कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस समय देश मे लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और केंद्र सरकार विपक्ष पर अनैतिक रुप से दबाने का काम कर रही है। इस अवसर पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री कुणाल चौधरी, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री अरुण श्रीवास्तव जी,विदिशा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रताप भानु शर्मा जी, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर, कैलाश परमार, अभय मेहता, हरपाल ठाकुर, बलबहादुर सिंह भगत जी, धर्मेंद्र ठाकुर, मेघा परमार, ब्रजेश पटेल, आदि ने संबोधित किया। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पार्टी की आगामी गतिविधियो के बारे में चर्चा कर कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर सांसाद जी जवाब दो जनता को हिसाब दो और एक नोट एक वोट कार्यक्रम चलाएगी। यह सम्मेलन कांग्रेस पार्टी की आगामी गतिविधियों सहित तीन लोकसभा क्षेत्र की चारो विधामसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेगा इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पार्टी को जीताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष गहलोत ओर सुनील दुबे ने किया और आभार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब ठाकुर ने माना । कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित मोर्च संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर विष्णु राठौर, महेश दयाल चौरसिया, नईम नवाब, कमल सिंह चौहान,विक्रम मस्ताल शर्मा, ओम वर्मा, निशांत वर्मा,देवी सिंह थारोल, अजय पटेल, बलवान पटेल, अनार सिंह ठाकुर, रामनारायण शर्मा, सुरेश साबू, सुरेश सेठी, भविष्य खड़ेलवाल, मोहन शर्मा, संजय मालवीय, मनोज परमार, विवेक राठौर, धनश्याम यादव , घनश्याम मीना, बाबूलाल परमार, ईश्वर ठाकुर, सत्यनारायण भाटी, देवी सिंह तंवर, जितेंद्र सोभाखेडी, अरविंद सिंह, प्रहलाद सिंह खड़ी, डॉ अनीस खान, नरेंद्र खंगराले, जयंत शाह, भूरा यादव, देवेंद्र ठाकुर, सुनील कटारा, सुनील शर्मा, संजय हवेली, बहादुर सिंह, मोरसिंह राजपूत, मलखान सिंह, देवराज परमार, पवन गुजर, मेहरवान सिंह।। सहित बड़ी संख्या के कांग्रेस जन शामिल हुए भवदीय- राजीव गुजराती जिला कांग्रेस कमेटी,सीहोर

Related Articles

Back to top button