Blog

लोकतांत्रितक मूल्यों की हत्या कर रही भाजपा सरकार- राजीव गुजराती

राजनीति

लोकतांत्रितक मूल्यों की हत्या कर रही भाजपा सरकार- राजीव गुजराती

सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट एजेंसी

गांधी पार्क में काली पटटी बांधकर कांग्रेस ने जताया विरोध

सीहोर। आज जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर द्वारा “एक नोट एक वोट” कार्यक्रम की शुरुआत की।

ज्ञात हो केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज किए गए एवं आईटी विभाग द्वारा 1823 करोड़ की जबरन वसूली का नोटिस देने के विरोध में आज महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर सांकेतिक प्रदर्शन नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार की दमन कारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर मुख्य बाजार में जनता जनार्दन से “एक वोट एक नोट” की अपील के साथ आशीर्वाद लेकर आर्थिक सहयोग की अपील को, कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आम जनता और व्यापारी भाइयों ने कांग्रेस पार्टी की इस मुहिम का समर्थन किया और आर्थिक सहयोग देकर आने वाले चुनाव में अपना समर्थन एवं आशीर्वाद देने का वादा किया इस दौरान सीहोर कांग्रेस के वरिष्ट कांग्रेस नेता गण उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है और भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को रौंदने का काम कर रही है, ऐसा तो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं हुआ, अंग्रेजों के जमाने में भी बोलने और सुनने का मौका दिया जाता था। यह बात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने रविवार को गांधी पार्क में अपने संबोधन में कही।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने और आईटी इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1823 करोड़ रूपये का नोटिस देने के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दोपहर तहसील चौराहा स्िथत गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक वोट एक नोट का नारा लगाकर जनता से आर्थिक सहयोग कार्यकर्ताओं ने मांगा। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बलवीर तोमर ने कहा कि सरकार कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है। बहुत जल्दी देश में ऐसा समय आएगा कि जनता ही इन्हें भगाने के लिए सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रूक्मणी रोहिला,महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, राजाराम बड़ेभाई, राजेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर,आशीष गहलोत, सीताराम भारती, रामप्रकाश चौधरी, घनश्याम मीना आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे ने किया और अंत में आभार राजाराम बड़े भाई ने माना। इस अवसर पर नईम नवाब,ओमकार यादव, सुरेश साबू, जयंत शाह, बलवान पटेल, निशांत वर्मा, मनोज परमार, मुनव्वर मामू, भूरा यादव, सुमीत नर्रे, रघुबीर दांगी, प्रदीप सरकार, मुकेश ठाकुर, घनश्याम यादव, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, बलवान पटेल, राकेश वर्मा, रमेश गुप्ता, आशीष गहलोत, केके रिछारिया, तुलसी राठौर, कमलेश महेश्वरी, ताराचंद यादव, रामू चौधरी, रघुवीर दाँगी, राकेश वर्मा, राजीव मिश्रा,घनश्याम यादव, विवेक राठौर, इरफ़ान लाला, प्रीतम चौरशिया,चीनू ठाकुर, अरुण राय, कमलेश चांडक,आर पी शुक्ला, आसिफ अंसारी, संतोष वेस, ताराचंद यादव, पंकज शर्मा,अर्जुन मेवाड़ा, कृष्णकांत रिछारिया, भगत तोमर, मुकेश ठाकुर,गजराज परमार,मनीष मेवाड़ा, अजय रायकवार,सुमित नर्रे, यश यादव,शुभम् मालवीय, शुयश प्रताप सिंह, राहुल कुशवाह, दिग्विजय मेवाड़ा, विकास विश्वकर्मा, विक्की मालवीय आदि उपस्थित थे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button