Blog

ब्रिजिशनगर ग्राम के 100 से अधिक कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल।

राजनीति

ब्रिजिशनगर ग्राम के 100 से अधिक कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल।

शिवराज सिंह चौहान लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री के सामने कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल।

एमपी मीडिया पॉइंट इछावर के लिए राजेश माँझी की रिपोर्ट।

लोकसभा चुनाव में विदिशा संसदीय क्षेत्र भाजपा के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री आज भाऊखेड़ी जोड़ इछावर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन में करण सिंह वर्मा की जमकर तारीफ की एवं सीनियर नेता भी बताया। शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को नारा दिया अबकी बार 400 पार।मोदी है तो मुमकिन है।

आज कार्यक्रम में ब्रिजिशनगर के 100 से अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल में हुए। भाजपा सरकार की रीति नीति ,शासन की योजनाओं एवं करण सिंह वर्मा राजस्व मंत्री मध्य प्रदेश से प्रभावित होकर ब्रिजिशनगर के 100 से अधिक शिव प्रसाद ठाकुर सरपंच,विक्रम मेवाडा उपसरपंच,देवकरण राठौर,शेरसिंह मालवीय,चतुर्भुज मालवीय,गणेश राजपूत,बाबू भाटी,कमर खां,प्रदीप राणा, गोरव पंडा, जैद खा अन्य कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित करण सिंह वर्मा राजस्व मंत्री मध्य प्रदेश ने भी संबोधित किया।समस्त जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शासन प्रशासन मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button