विधानसभा चुनाव 2023

इछावर : सूपड़ा साफ हो रहा है भाजपा का, आपार जनसमूह के बीच बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,

विधानसभा चुनाव 2023

  1. सूपड़ा साफ हो रहा है भाजपा का,
    आपार जनसमूह के बीच बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,

इछावर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि भाजपा धनबल से ईमान नहीं खरीद सकती…

इछावर, एमपी मीडिया पॉइंट

भाजपा सरकार ने जनता से केवल कोरी घोषणा कर झूठी वाहवाही लूटी है। जबकि यथार्थ में विकास नहीं हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनाव से पहले जनता को गुमराह करने के लिए नित्य नई घोषणाएं कर रहे हैं। लाड़ली बहना योजना भी इसी का एक उदाहरण है। कांग्रेस ने महिलाओं की भलाई और उत्थान के लिए कर्नाटक व छत्तीसगढ़ में योजनाएं शुरू की थी, लेकिन बीजेपी इसकी नकल करते हुए बोली लगाकर महिलाओं को खरीदने का काम कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के द्वारा किसानों का कर्ज और ब्याज माफ किया जाएगा। बिजली के बिलों में किसानों को राहत दी जाएगी। बहनों को सम्मान निधि प्राप्त होगी।

उक्त विचार इछावर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में जनसभा और विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के सभी नेता हमारे प्रत्याशी श्री पटेल के साथ एकजुट है और आगामी 17 नवंबर को भाजपा को प्रदेश से उखाडने के लिए पूरे संकल्प के साथ कांग्रेस का साथ देंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल आपके क्षेत्र के सुख-दुख के साथी है और मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि इछावर को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
श्री पचौरी ने कहा कि यह लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी है। भाजपा ने 18 साल के कार्यकाल में पहले इस योजना को क्यों लागू नहीं किया। उन्हें किसने रोका था। लेकिन भाजपा कांग्रेस की योजनाओं की नकल कर रही है, लेकिन वह भी अकल से नहीं। उन्होंने कहा शिवराज सरकार के कार्यकाल में ढाई सैकडा घोटाले हुए है। झूठी की मशीन अब जनता लोकतंत्र के आने वाले विधानसभा महापर्व पर बंद करेगी और उसके बाद लोकसभा से भाजपा का सुूपड़ा साफ हो जाएगा।
मंगलवार को आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र में और प्रदेश में परिवर्तन का संकल्प जरूरी है। हमारे सीनियर नेता श्री पचौरी आदि वरिष्ठजनों ने जो सुझाव और बाते कही है। उसे हर कार्यकर्ता अमल में लाए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री पचौरी ने यहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने बूथ को मजबूत करो और भाजपा वालों के बहकावे में न आकर पूरे शांत भाव से कार्य करना है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क भी किया था।

Related Articles

Back to top button