Blog

धरना प्रदर्शन किसानों के साथ खड़ी कांग्रेस।

धरना प्रदर्शन कांग्रेस

सोमवार,11/03/2024

धरना प्रदर्शन किसानों के साथ खड़ी कांग्रेस।

 

एमपी मीडिया पॉइंट के लिए इछावर से राजेश माँझी की रिपोर्ट।

इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्व प्रधान में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया था और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को आश्वासन दिया था कि 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं की खरीदारी की जायेगी और 3100 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी जायेगी परन्तु आज किसान से जो वादे किये उस हिसाब से मंडी में खरीदारी नहीं कि जा रही है उसी को लेकर आज एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन रखा गया

 

पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल कांग्रेस पार्टी द्वारा आज गल्ला मंडी के सामने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस का कहना है की विधानसभा चुनाव में जो समर्थन मूल्य 2700 रू क्विंटल गेंहू ,3100 रू क्विंटल धान खरीदने का वादा भाजपा द्वारा किया गया था उस पर अमल कर किसान की फसल जो मूल्य रखा गया था उस पर क्यो नही खरीद रही। झूठी सरकार है किसानों के साथ वादा खिलाफी की है।आयोजन में पटेल ने कहा की रघुकुल रीत सदा चली आई,प्राण जाए पर वचन ना जाई। हम सबके मन में राम है जो वादा भाजपा ने किया वह पूरा करना चाहिए। हम सब किसान है किसान का दर्द हम जानते है रात दिन जागकर खेतो पर रहकर ठंड,गर्मी में रहकर फसल तैयार की जाती है फिर फसल का उचित दाम ना मिले तो किसान निराश हो जाता है।हमारी मांग है जो वादे किए समर्थन मूल्य पर उचित दाम में फसल खरीदने के उनको पूरा किया जाए। किसानों की समस्या को लेकर हमेशा हम किसानों के साथ खड़े है।

आयोजन में विदिशा से वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता विंन कमांडर अनुमा आचार्य,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर दादा, ब्लॉक अध्यक्ष बलवान पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पटेल, शैलेश तिवारी,जगदीश परमार ने आयोजन को संबोधित किया एवं किसानों की बात रखी।ब्रिजीसनगर ब्लॉक से महेश राठौर पप्पू साद जी बाबू लाल पटेल देवेन्द्र राठौर धर्मसिंह सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button