UNCATEGORIZED

सीहोर : भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब| — जेपी अग्रवाल (मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी)

पत्रकार वार्ता

भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब|
— जेपी अग्रवाल (मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी)

सीहोर ,जयंत शाह

यह बेहद अफसोस जनक बात है कि राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर देश का नाम बढ़ाने वाली बेटियां जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हैं इन बेटियों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह जो कि भाजपा सांसद भी है पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं| सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पास्को एक्ट में FIR दर्ज की लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है| इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर का प्रकरणं में भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है| यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल ने सीहोर जिले के इछावर तहसील में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन से वापस लौटते वक्त सीहोर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

कांग्रेस महासचिव जेपी अग्रवाल, कांग्रेस सचिव कुलदीप इंदौरा
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने सीहोर में आयोजित पत्रकार वार्ता मे पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपनी बात पत्रकारों के समक्ष कही।
संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि किसी भी सरकार की कामयाबी का पैमाना होता है तो सरकार ने प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के मामलों में क्या-क्या काम किए ?
सरकार ने किसानों नौजवानों आम इंसानों की भलाई के लिए क्या-क्या काम किया है? इन पैमानों पर जब हम भाजपा की केंद्र सरकार की बात करते हैं तो प्रधानमंत्री के अच्छे दिन लाने और विदेशी बैंकों से काला धन वापस लाने का वादा, प्रत्येक जन्म के खाते में 15 लाख रुपए देने का वादा, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा महंगाई कम करने का वादा किसानों की आय दोगुनी करने का वादा वर्ष 2022 तक सबको आवाज देने का वादा झूठा निकला।
उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिला अत्याचार का मामला हो महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं का मामला हो या मानव तस्करी एवं नाबालिक बच्चों के अपहरण का मामला हो मध्य प्रदेश नंबर 1 पर है। दहेज हत्या मामले में भी मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की महिलाओं पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश एक नंबर पर है कुपोषण मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर के मामले में भी मध्यप्रदेश एक नंबर पर है।
श्री पचौरी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ देने से पहले आदिवासी युवतियों की प्रेगनेंसी जांच करवाई।
संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने कहा कि लोकसभा विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर भाजपा तरह-तरह की घोषणा करती है लेकिन चुनाव के बाद उन पर कभी अमल नहीं करती जैसे किसानों के ₹50 हजार की कर्ज माफी की घोषणा हर घर में एक व्यक्ति को रोजगार नौकरी देने का वादा, किसानों को उनकी उपज का लागत से डेढ़ गुना ज्यादा मूल्य देने का वादा आज तक पूरा नहीं किया गया। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की घोषणा की है जिसके तहत महिलाओं को ₹1000 प्रति माह आर्थिक सहायता देने की बात कही है मुख्यमंत्री की इस घोषणा में कई तरह की विसंगतियां है। जिससे अधिकांश महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ नहीं ले पाएंगीं। यह योजना चुनावी भाजपा का चुनावी प्रोपेगेंडा भर बनकर रह जाएगी।
दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सब विसंगतियों को दूर करते हुए सभी महिलाओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ जी की महत्वकांक्षी नारी सम्मान योजना के तहत 1500 / प्रति माह आर्थिक सहायता एवं रसोई गैस सिलेंडर ₹500 में उपलब्ध कराया जाएगा। कांग्रेस की ओर से यह वादा नहीं वचन है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं को 1500 / प्रतिमाह देने का फैसला लिया है एवं गैस सिलेंडर ₹500 में उपलब्ध करा रही है।
संयुक्त पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा सहित कांग्रेस के जिला प्रभारी बाबू लाल यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय उपस्थित थे।

–जयंत शाह (एमपी मीडिया पॉइंट)

Related Articles

error: Content is protected !!
Close