Blog

कांग्रेस के दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी भाजपा में हुए शामिल।

राजनीति

शनिवार,09/03/2024

एमपी मीडिया पॉइंट एजेंसी

कांग्रेस के दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी भाजपा में हुए शामिल।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज भाजपा जॉइन कर ली।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी,पिछली विधान सभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला पूर्व विधायक विशाल पटेल,अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की।

Related Articles

Back to top button