Blog

जिले में विकट पेयजल संकट। निजी कुआ,बोरिंग से सिंचाई करने के लिए भी प्रतिबंध, कलेक्टर सीहोर

जलसंकट

जिले में विकट पेयजल संकट निजी।कुआ,बोरिंग से सिंचाई करने के लिए भी प्रतिबंध, कलेक्टर सीहोर

जिले में विकट पेयजल संकट।

एमपी मीडिया पॉइंट के लिए राजेश माँझी की रिपोर्ट।

सीहोर जिले में विकट पेयजल समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने सख्त आदेश जारी किए हैं। निजी संसाधन कुआं बोरिंग से भी पेयजल समस्या को देखते हुए सिंचाई पर प्रतिबंध लगाया गया है तालाब,नदी सभी संसाधनों पर सिंचाई के लिए प्रतिबंध लगाया गया।21 3.2024 को कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है आदेश तत्काल 31 जुलाई 2024 तक प्रभावशील रहेगा। बोरिंग मशीन जो अवैध रूप से प्रतिबंधित स्थान पर प्रवेश करेगी और नलकूप खनन /बोरिंग का प्रयास कर रही मशीनों को जप्त कर पुलिस एफआईआर दर्ज करने का अधिकार होगा। इस वर्ष औसत वर्षा से भी कम वर्षा हुई और मावट भी नहीं गिरी।जिसके कारण जिले में पेयजल संकट बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए प्रतिबंध लगाना बहुत ही आवश्यक है। ग्रीष्मकालीन ऋतु में जल स्तर बहुत ही नीचे जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button