उत्तरप्रदेश
नहीं रहे उत्तरप्रदेश के कठोर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का निधन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का निधन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे।
मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की खस्ता हालत लिए भी एक कारण के रुप में उन्हें पहचाना जाता था।