मध्यप्रदेश

भोपाल: स्कूलों में दशहरा-दीपावली पर कुल 10 दिन का अवकाश,

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए आदेश जारी..

दशहरे के अवसर पर 04 दिन और दीपावली पर 06 दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी

भोपाल 09सितंबर,2022
एमपी मीडिया पॉइंट

मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली पर्व के अवसर पर अवकाशों की घोषणा कर दी है।

उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार आगामी 03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक दशहरा पर्व के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का अवकाश रहेगा।
इसी प्रकार दीपावली पर्व पर 22अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया है।
यानि अक्टूबर माह में दशहरा-दीपावली पर्व पर कुल 10 दिन की छुट्टी विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रदान की गई है।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close