
पंजाब के मोहाली में झूला टूटकर गिरा, 50 व्यक्ति घायल
घायलों महिलाएं-बच्चे भी शामिल,भगदड़ की स्थिति भी हुई निर्मित
मोहाली, 04 सितंबर 2022
एमपी मीडिया पॉइंट
पंजाब के मोहाली में मेले के दौरान चल रहा झूला अचानक टूटकर गिर गया। झूले में सवार करीब 50 व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। दशहरा ग्राउंड में लगे मोहाली ट्रेड फेयर (लंदन ब्रिज) मेले के दौरान ड्राप टावर झूला टूटने से यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि,करीब 50 मीटर ऊंचाई से झूला टूटकर जमीन पर गिरा, झूला टूटने के बाद मेला स्थल पर लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि भगदड़ में कोई जख्मी नहीं हुआ। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रात करीब 9:00 बजे की है, जब ड्राप टावर झूला काफी तेज चल रहा था। अचानक तकनीकी खराब होने से वह अपना संतुलन खो बैठा और काफी तेज गति में नीचे आकर गिर गया। हादसे में महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और राहत अभियान में जुटी गई। बताया जा रहा है कि मेले की आयोजक कंपनी दिल्ली इवेंट्स सितंबर में ही गुरुग्राम व पंचकूला में और दिसंबर में चंडीगढ़ में इसी तरह के मेले का आयोजन करने जा रही है। मेले में रविवार होने के कारण ज्यादा भीड़ थी।
मेले के आयोजक दिल्ली इवेंट्स कंपनी के सन्नी सिंह ने कहा कि हम पता लगाएंगे कि यह कैसे हुआ और ऐसा लगता है कि कोई तकनीकी समस्या आई होगी।