राष्ट्रीय
नई दिल्ली: द्रोपदी मुर्मू बनी भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति , यशवंत सिन्हा को भारी मतों से हराया
देश की15वीं राष्ट्रपति..

द्रोपदी मुर्मू बनी भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति ,
यशवंत सिन्हा को भारी मतों से हराया
नई दिल्ली 21जुलाई 2022
एमपी मीडिया पॉइंट
द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी मतों से पछाड़ दिया।
इसी के साथ उनकी जीत पर बधाई देने वालों का तांता शुरू हो गया। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यशवंत सिन्हा ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी आम नागरिकों द्वारा बधाई का सिलसिला जारी है। बता दें कि द्रोपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हो गई हैं।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।”
द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे पीएम मोदी
द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वें राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी उन्हें बधाई देने घर पहुंचे हैं। मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया।
यशवंत सिन्हा ने किया ट्वीट
यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूँ। देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी।”