सीहोर
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस नेताओं से पुछा रामधुन आती है,

सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत करने सीहोर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीहोर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रामधुन का पाठ पढ़ाया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मौजूद कार्यकर्तओं से पूछा कि रामधुन आती है तो कोई भी कार्यकर्ता रामधुन गाकर नहीं सुना पाया। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा रघुपति राघव राजाराम, ईश्वर आल्हा तेरो नाम, ये है रामधुन इसे सबको सिखाओ।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार की नई शराब नीति पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक तरफ उमा भारती शराब बंद करने के लिए कहती है दूसरी तरफ शिवराज सिंह शराब कैसे सस्ती हो इसे लेकर चिंतित है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत में राशन से लेकर पेट्रोल तक सभी चीजें महंगी हैं पर सरकार को चिंता सस्ती शराब को लेकर है। सदस्यता अभियान में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल कार्यकारी जिला अध्यक्ष राहुल यादव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।