
कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 जनवरी को सीहोर में…
जयंत शाह सीहोर ,
एमपी मीडिया पॉइंट
20 जनवरी को सीहोर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेगें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,
जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलवीर तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह दिनांक 20 जनवरी 2022 को सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करने एवं महासदस्यता अभियान के लिए सीहोर पहुंच रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने बताया कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता के महासदस्यता अभियान के तहत सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा करेगें तथा सभी अनुसांगिक संगठन में सदस्यता अभियान की सक्रीयता पर जिम्मेदारी तय की जावेगी। डॉ. तोमर ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से अपील की है कि दिनांक 20 जनवरी 2022 को प्रात: 11 बजे सीहोर मुख्यलय के रविन्द्र सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवें।