Blog

ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुआ किसानों को बेहद नुकसान।

आफत

ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुआ किसानों को बेहद नुकसान।

किसानों की रबी सीजन की फसल को भारी नुकसान।

एमपी मीडिया पॉइंट सीहोर के लिए राजेश मांझी की रिपोर्ट।

तेज हवा,पानी, ओले से हुआ किसानों की फसल में भारी नुकसान।इस समय फरवरी माह में रबी फसल गेंहू, चने की कटाई चल रही है और कई कटाई हो गई है।किसान की फसल पूरी की पूरी खेत में खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है।किसानों द्वारा सरकार से मांग है की जल्द से जल्द समय पर सर्वे कर फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। सीहोर आसपास इछावर,आष्टा, भेरूंदा सभी जगह किसानों को भारी नुकसान।

 

प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए है

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से जो प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए।
उन्होंने कहा कि फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।
सर्वे की मॉनीटरिंग करने के लिए सभी मंत्रीगण, विधायकगण और सांसदों को भी कहा गया है।

Related Articles

Back to top button