Blog

300 लाख रू. लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन।

शनिवार,09/03/2024

300 लाख रू. लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन।

एमपी मीडिया पॉइंट के लिए इछावर से राजेश माँझी की रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की सौगात।

अमृत 2.0 के अंतर्गत।

आयोजन में जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता,एसडीएम,जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी,तहसीलदार पुलिस प्रशासन आला अफसर मौजूद थे।आयोजन को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना,नगर परिषद् इछावर अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा,जनपद उपाध्यक्ष शंकर जायसवाल,भूपेंद्र सिसोदिया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और कैलाश पटेल ने संबोधित किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुझसे बहुत प्रेम करते है तभी तो कभी इछावर क्षेत्र में विकास की कमी नही होने दी।गांव गांव में रोड बनवाए, नर्मदा के पानी की व्यवस्था की।अब लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रीनिधि बनाया है भारी से भारी बहुमतों से विजय बनाना है। इस अवसर पर कई विकास के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाषण में देवेंद्र वर्मा ने कहा की अब आने वाले चुनाव विष्णु करण सिंह वर्मा का होगा।मंत्री जी अब चुनाव नही लड़ेंगे। आने वाला विधानसभा चुनाव विष्णु करण सिंह का होगा इस बात की सभी हाथ खड़े कर संकल्प दिलाया।

Related Articles

Back to top button