Blog

पंच कुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ, श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीमद भागवत कथा काहिरी जदीद

धार्मिक आयोजन

पंच कुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ, श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीमद भागवत कथा काहिरी जदीद

श्री राम चरित्र मानस रामलीला मण्डल चरनाल द्वारा रामलीला की प्रस्तुति समय रात्रि 09 बजे से 12 बजे तक

 

एमपी मीडिया पॉइंट इछावर,राजेश माँझी की रिपोर्ट।

दिनांक 11 अप्रैल दिन गुरुवार से दिनांक 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार तक श्रीमद् भागवत कथा समय : दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक, स्थान: ग्राम काहिरी जदीद, तह व जिला सीहोर

संत भक्त राम जाने कथा वाचक पंडित राजेश शर्मा,कावाजा धाम फूडरा वाले के मुखारबिंद से भागवत कथा सुनाई जा रही है। आज कथा का चौथा दिन था। भक्तो की संख्या दिन प्रीतिदिन जुटती जा रही है।

 

यज्ञाचार्य पंडित कमलेश शास्त्री द्वारा बताया गया की पंच कुण्डात्मक श्री राम महायज,भागवत कथा का चौथा दिन है,भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने श्री राम महायज्ञ के महत्व बताए 32 जोड़े आहुति प्रदान कर रहे है। 1 लाख 60 हजार आहुति डलती है।आहुति से स्वाहा शब्द से निकल कर जो धुआं निकलता है। धुएं से मेघ बनते है,मेघ से वृष्टि करते है।वृष्टि से जल बरसता है।जल से प्राणी अन्न्न उत्पन्न खाकर अपनी प्यास बुझाता है। इसीलिए शास्त्रों में यज्ञ का बहुत बड़ा महत्व बताया है।इसी तरह काहिरी जदीद एक धाम के रूप में परिवर्तित हो गया है। श्री राम महायज्ञ में ब्रम्हा पंडित सतीश तिवारी कांकरिया वाले है। शील्लू पंडित सीहोर द्वारा यज्ञ में सभी व्यवस्था देखरेख की जा रही है। एवं ग्राम समिति द्वारा संपूर्ण व्यवस्था की गई है।

 

आयोजक: समस्त ग्रामवासी काहिरी जदीद, तह एवं जिला सीहोर (मध्य प्रदेश)

Related Articles

Back to top button