Blog

कुबेरेश्वर धाम सीहोर में भक्तो की उमड़ी भीड़।

रुद्राक्ष महोत्सव

शुक्रवार,08/03/2024

कुबेरेश्वर धाम सीहोर में भक्तो की उमड़ी भीड़।

 

भारी संख्या में अन्य राज्यो से भक्तो का जनसैलाब देखने को मिला।

एमपी मीडिया पॉइंट के लिए सीहोर से राजेश मांझी की रिपोर्ट

 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्राक्ष महोत्सव, शिवमहापुराण कथा का आज दूसरा दिन था। जिसमे लाखो की संख्या में श्रद्धालुओ ने आकर भगवान भोलेनाथ की कथा का आनंद लिया।कथा के आने वाले अगले दिनों में 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं की आने की संभावना जताई जा रही है,जिसमे आने वाले दिनों में चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की संभावना भी है।जिसमे व्यवस्था के रूप में विट्ठलेश सेवा समिति, जनप्रतिनिधि,शासन प्रशासन की देखरेख में सुचारू रूप से व्यवस्था की जा रही है। निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था और जगह जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के भक्तो ने कहा की यहां से जो भी हमारी मनोकामना है वह पूरी होती है।महाराष्ट्र के भक्तो ने बताया की हमारे मित्रो का भगवान शिव जी से प्रदीप मिश्रा जी से आस्था थी वह आज सेना में है। यहां कुबेरेश्वर धाम से उनकी मनोकामना पूरी हुई।

Related Articles

Back to top button