Blog

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

राजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

रम्भा बाई राठी धर्मशाला में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 

एमपी मीडिया पॉइंट इछावर के लिए राजेश माँझी की रिपोर्ट।

आज इछावर में विदिशा लोकसभा सीट के कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित हुए।उन्होंने अपने संबोधन में कहा की जैसा नाम है इछावर मतलब इच्छा पूर्ति का वर यही मिलता है।मैं कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी हू मुझे इछावर विधानसभा की जनता पर पूरा है कि उनका आशीर्वाद मुझे ही मिलेगा।उन्होंने आज कार्यक्रम में कांग्रेस गारंटी कार्ड भी कार्यकर्ताओ को वितरित किया।

भाजपा शिवराज सिंह चौहान किसानों की बात करते है,उद्योग की बात करते है, रोजगार की बात करते है।और धरातल पर सब शून्य है।लंबे समय मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह कभी इछावर नही आए।उन्होंने हमेशा झूठी घोषणा करना झूठ बोलने का ही काम किया है।

दादा और मामा मैदान में है सवाल पूछने पर उन्होंने कहा की रिश्ते में दादा बड़ा होता है या मामा बताओ आप।दादा घर में सम्मानीय है दादा बड़ा होता है और मामा छोटा होता है।

उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विदिशा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा इच्छावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल जी एवं जिले के अध्यक्ष भाई राजीव गुजराती जी एवं इछावर विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में इछावर विधानसभा के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, इछावर विधानसभा समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित मोर्च संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि गण का महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।

Related Articles

Back to top button