मध्यप्रदेश
बाक्स ब्रिज का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
3 करोड़ 90 लाख की लागत से बना है,बाक्स ब्रिज

नसरुल्लागंज,एमपी मीडिया पॉइंट
सीहोर जिले की नसरुल्लागंज विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पांडागांव के पास सीप नदी पर 3 करोड 90 लाख से निर्मित बाक्स ब्रिज का आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल लोकार्पण कर आमजन को आवागमन के लिये समर्पित कर दिया।
वही नवनिर्मित बाक्स ब्रिज पर पूर्व निगमाध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा ने फीता काट कर आवागमन प्रारम्भ किया। लोकार्पण के बाद अब मुसाफिरों का खातेगाँव से नसरुल्लागंज सीधा आना जाना शुरू हो गया है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उक्त पुल का काँग्रेस के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिह वर्मा ने फीता काट कर लोकार्पण कर दिया था।जिसमें बाक्स ब्रिज राजनीतिक अखाडे में तब्दील हो गया था।और फीता काटकर लोकार्पण करने बाले पूर्व मंत्री सहित 7 अन्य काँँग्रेस कार्यकर्ताओ पर गोपालपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था,इसके साथ ही प्रशासन ने यह कहते हुऐ ब्रिज से आवागमन बंद कर दिया कि अभी बाक्स ब्रिज की टेस्टिंग नही हुई है। इधर सोशल मीडिया पर चली खबरों “यदि सोमवार को बाक्स ब्रिज का लोकार्पण सोमवार को नही हुआ तो क्षेत्रवासी और किसान मिलकर बाक्स ब्रिज का शुभारंभ कर आवागमन प्रारम्भ करवा देगें।
जिस को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करा कर ब्रिज से लोगों का आवागमन शुरू कर दिया।इस मौके पर पूर्व निगमाध्यक्ष पंडित गुरूप्रसाद शर्मा,पूर्व प्रदेश सचिव रधुनाथ सिंह भाटी,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, दिनेश शर्मा,धीरज पटेल लखन यादव जितेन्द्र गौड,चन्द्रकान्त खंडेलवाल,राजेश लखेरा,राजेश पंवार, मयंक पँवार कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र सिंह चौहान, ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारी,एस डी एम डी एस तौमर एस डी ओ पी प्रकाश मिश्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।