बॉलीवुड

आरके स्टूडियो : राजकपूर के अरमानों और सपनों का महल

बॉलीवुड की ऐतिहासिक यात्रा...

मुंबई: एमपी मीडिया पॉइंट: बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर (Raj Kapoor) के अरमानों और सपनों का महल आरके स्टूडियो (RK Studio) कभी बॉलीवुड की भी जान हुआ करता था। इस स्टूडियो में केवल राज कपूर के होम प्रोडक्शन की फिल्में ही नहीं, बल्कि अन्य बैनर की फिल्में भी बनती थीं। इस स्टूडियो में राज कपूर होली का विशेष आयोजन करते थे, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल होता था।

मुंबई के चेम्बूर में बना आरके स्टूडियो केवल ईंट, पत्थर या कंक्रीट का ढांचा नहीं था, बल्कि ये राज कपूर के सपनों का महल था। राज कपूर के लिए ये मंदिर था। प्रतिदिन स्टूडियो में काम शुरू होने से पहले पूजा की जाती थी।( राज कपूर की बेटी ऋतु संग इंदिरा गांधी ने देखा था एक सपना, राजीव गांधी ने नहीं होने दिया था पूरा )

राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राज साहब ने कहा था कि जब वह मरें तो उन्हें उनके स्टूडियो में ले आना, संभव है कि उस रोशनी की चमक के बीच वह फिर से उठ जाएं और चिल्लाएं- एक्शन, एक्शन।

1946 में आई फ़िल्म ‘वाल्मीकि’ में राज कपूर ने ‘नारद मुनि’ का किरदार निभाया था। फ़िल्म को भालजी पेंढारकर ने निर्देशित की थी और वे राज कपूर को पैसे देने चाहे, लेकिन पृथ्वीराज कपूर ने इंकार कर दिया। तब पैसे की जगह भालजी ने राज कपूर ने नाम चेम्बूर में कुछ ज़मीन कर दी थी।

स्टूडियो के मुख़्य गेट पर बना चिह्न दरसल फ़िल्म ‘बरसात’ का वो सीन है जब नरगिस राज कपूर की बांहों में आकर गिर जाती हैं।( करीना कपूर के इस फैसले से नाराज हो गए थे रणधीर कपूर, शाहिद कपूर के लिए कही थी ये बात )

स्टूडियो के मुख़्य गेट पर बना चिह्न दरसल फ़िल्म ‘बरसात’ का वो सीन है जब नरगिस राज कपूर की बांहों में आकर गिर जाती हैं।( करीना कपूर के इस फैसले से नाराज हो गए थे रणधीर कपूर, शाहिद कपूर के लिए कही थी ये बात )

1988 में राज कपूर की मौत हुई और वह अपने सपनों का महल अपने बेटे के हवाले कर दुनिया छोड़ गए। फ़िल्म ‘आवारा’ 1950 के दौरान शूटिंग के लिए तैयार होता स्टूडियो।

कपूर परिवार के सदस्यों की तस्वीरें दिवार पर लगी हुई। स्टूडियो में फ़िल्मों के कलाकारों द्वारा पहनी जाने वाली हर पोशाक को एक अलग कमरे में सुरक्षित रखा गया था।

2017 में आरके स्टूडियो में आग लगी और सब कुछ जल कर राख हो गया था। बाद में कपूर खानदान ने आरके स्टूडियो को बेच दिया।                           (सभी फोटो सोशल मीडिया से)

error: Content is protected !!
Close