धर्म

सीहोर: राम आराध्य हैं…. राष्ट्र आराधन

आयोजन

सीहोर: राम आराध्य हैं…. राष्ट्र आराधन

राम देश के आराध्य हैं लेकिन देश या राष्ट्र उसकी आराधना है। शालाओं में केवल शिक्षा दी जाती है लेकिन सेंट मेरी रेसिडेंशियल हायर सेकेंडरी स्कूल में संस्कार भी दिए जा रहे हैं।
उक्त उद्गार रामायण केंद्र सीहोर इकाई द्वारा आयोजित राम मंदिर के पुजारियों के सम्मान समारोह में राठौर समाज गंज राम मंदिर के पुरोहित पंडित वासुदेव शर्मा ने व्यक किए। इस अवसर पर कार्यक्रम को आचार्य पंडित अनिल शास्त्री द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में राम मंदिर मंडी के पुजारी और कथावाचक बाबूदास वैरागी सहित सीताराम आश्रय गोतीर्थ के बटुक पुजारियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के पुजारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राम भक्ति भजन का गायन हरिओम शर्मा दाऊ ने किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक शैलेश तिवारी द्वारा और आभार प्रदर्शन जयंत शाह ने किया। मौके पर सेंट मेरी स्कूल के संचालक मनीष तिवारी ने पुजारियों और रामायण केंद्र के सदस्यों का स्वागत किया। छात्रों के बीच इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का आग्रह प्राचार्य बाबू एंटोनी द्वारा किया गया।

Back to top button