Blog

करंट लगने से युवक गम्भीर, इलाज के लिए भोपाल रेफर।

घटना

करंट लगने से युवक गम्भीर इलाज के लिए भोपाल रेफर।

33 केवी लाइन रलावती गांव की घटना।

सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट राजेश माँझी।

 

आज शाम लगभग 5 बजे 33 केवी लाइन गांव रलावती में विद्युत कर्मी पूरण सिंह धनगर द्वारा मीटर हैंड ट्रीप का परमिट लिया गया। उस समय उलझावन सब स्टेशन पर संजय वर्मा ऑपरेटर की ड्यूटी थी। उनके द्वारा परमिट दिया गया।फिर काम करते समय अचानक लाइट लगा दी गई।जिसके कारण पैर में करंट लग गया। जानकारी के अनुसार पूरण सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।तत्काल ग्रामवासियों के सहयोग से रुद्र अस्पताल बरखेड़ी पहुचाया गया। जिसके बाद भोपाल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार हालत गंभीर बताई जा रही है।

उक्त जानकारी के अनुसार किसके द्वारा लापरवाही हुई है यह अभी स्पष्ट नही हुआ है।बतादे संजय वर्मा ऑपरेटर सब स्टेशन उलझावन को हमारे द्वारा संपर्क करने पर ठीक से बात नही की जानकारी नहीं दी।अब मामला यह है की घटना के समय किसकी लापरवाही है इसका खुलासा अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है।बिलकिसगंज डीसी पर संपर्क कर इतनी जानकारी प्राप्त हुई।

Related Articles

Back to top button